bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

सिटी बसों में होंगी लेडी गाइड

उदयपुर.bus लेकसिटी में पर्यटकों को परिवहन सेवा देने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली स्मार्ट पर्यटन सिटी बसों में राजस्थानी संस्कृति की झलक मिलेगी। बस संचालक की ओर से इस दिशा में तैयारी चल रही है।

उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं बस संचालक अमित प्रकाश ने बताया कि पर्यटक बसों को इस प्रकार का लुक दिया जा रहा है जिससे दूर से ही सैलानियों को पता चल जाए कि पर्यटक बस आ रही है। सिटी बसों से हटकर इस बस का स्वरूप पर्यटन टच जैसा होगा।

बसों के बाहर व अंदर राजस्थानी संस्कृति की झलक

बसों के बाहर व अंदर लेकसिटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रंगीन आकर्षक चित्र पर्यटकों को देखने को मिलेंगे। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर आधारित फ्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं।

महिला गाइड रहेंगी

टूरिस्ट बसों में सैर करने वालों को महिला गाइड पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देंगी। ये गाइड विशेष यूनिफार्म में होंगी ताकि पर्यटकों के बीच अलग से नजर आए। इसके लिए आरटीडीसी और पर्यटन विभाग को सहयोग करने को कहा है।

गर्मागर्म रिफ्रेशमेंट मिलेगा

टूरिस्ट बसों में सैलानियों को गर्मा-गर्म रिफ्रेशमेंट भी मिलेगा इसके लिए बसों में विशेष काउंटर तैयार किया गया है। खाद्य पदार्थ को गर्म रखने के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जा रहे है।

दो बसों का संचालन होगा

सैलानियों को पर्यटन स्थलों का दौरा कराने के लिए प्रथम चरण में दो बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

तकनीकी कारणों से बसों का संचालन गणतंत्र दिवस से नहीं हो पाएगा। कुछ देर से ही सही, लेकिन पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी चाहती है कि सैलानी एक बार लेकसिटी की टूरिस्ट बस में बैठे तो दुबारा यहां आने पर उसकी निगाहें बसों को ढूंढ निकालें। बसों की सजावट का कार्य प्रगति पर है।
-अमित प्रकाश, प्रबंध निदेशक, उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड

टूरिस्ट बसों का संचालन शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों को जल्दी इस सेवा का लाभ मिले इस दिशा में संबंधित संचालक से वार्ता की जा रही है।
-राजीव जैन, एडीएम एवं सेकेट्री, उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: