bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

आग से 19 भेड़-बकरियां जली

सीकर. लोसल क्षेत्र के गांव खुर्दी में गुरुवार रात छप्परों में आग लगने से 19 भेड़-बकरियां जिंदा जल गई। प्राथमिक तौर पर करीब एक लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है। लोसल पुलिस थाने के कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह ने बताया कि खुर्दी का सुलतानसिंह गांव के पास ढाणी में रहता है। उसने मकान के पास पशुओं के लिए चार छप्परों का बाड़ा बनाया हुआ है।

शाम करीब आठ बजे छप्परों में आग लग गई। इससे वहां बंधी 19 भेड़-बकरियां जिंदा जल गई। आसपास की ढाणियों के लोगों की मदद से केवल एक भेड़ को जिंदा बचाया जा सका। हालांकि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना कर दी गई, मगर ढाणी दूर होने से वक्त पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई।

प्राथमिक पर आग लगने का कारण वहां शाम को जलाया गया दीपक माना जा रहा है। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की अंदेशा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: