न्यूयार्क.
शायद आपकी मां आपसे ब्रोकोली खाने के लिए हमेशा ही बोलती होंगी लेकिन शायद उन्हें भी मालूम होगा कि ब्रोकोली खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने अघ्ययन में पाया कि उबले हुए ब्रोकोली व्यक्ति को दिल के रोगों से लड़ने की ताकत देता है। ब्रोकोली शरीर के मृत सेलस को रिपेयर करने में मदद करती है।
इस अध्ययन टीम के प्रमुख प्रोफेसर दिपक दास के अनुसार, ब्रोकोली में थोरूयाडोक्सिन नाम का प्रोटीन होता है जो दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।