bhaskar Web English
HomeNewsNational National

यूपी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में ढेर

जम्मू. प्रतिबंधित हरकत-उल-जेहादी इस्लामिया(हूजी) का कमांडर और उत्तर प्रदेश में सिरियल ब्लास्ट कराने वाला मास्टरमाइंड बसीर अहमद उर्फ शबाह को पुलिस ने जम्मू के किस्तवार जिले में मार गिराया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने हूजी कमांडर का ठिकाना एक महीने पहले ही लगा लिया था। किस्तवार जिले के चातरू गांव में शुक्रवार को राज्य के पुलिस कमांडो के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया।

अहमद पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के तीन कोर्ट एरिया में सिरियल ब्लास्ट कराया जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग मारे गए थे और घायल हुए थे। इस सिलसिले में पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में अहमद का नाम सामने आया था।

मारे गए आतंकवादी अहमद के पास से एक सेटेलाइट फोन, एक वायलेस सेट और एके राइफलें बरामद हुईं।

हैदराबाद में हुए दोहरे ब्लास्ट के इसके हाथ होने की जांच की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: