bhaskar Web English
HomeHealth Health

इमरजेंसी कान्ट्रासेप्टिव पिल्स का ज्यादा सेवन नुकसानदायक

नई दिल्ली.अनचाहे गर्भ से बचने के लिए इन दिनों इमरजेंसी कान्ट्रासेप्टिव पिल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि उन गालियों का सेवन अनप्रोटेक्टड सेक्स के बाद अनचाहे गर्भ से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन इन गोलियों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसान दायक होता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित मेटर्नल एंड चाइल्ड केयर कमेटी के अनुसार भारत में दवा बेचने और खरीदने वाले दोनों का ही दवा के साइड इफेक्ट के बारे में नहीं मालूम है।उल्लेखनीय है कि इमरजेंसी कान्ट्रासेप्टिव पिल्स को भारत के हेल्थ प्रोग्राम में चार साल पहले शामिल किया गया और सरकार ने सोशल नेटवर्ककिंग प्रोग्राम के तहत इन दवाईयों को बांटने की अनुमति दी है।

पहले फेज में ये दवाईयां पीएचसी में बांटी गई,दूसरे फेज में नर्स और मिडवाइफ को और तीसरे फज में आंगनवाड़ी वर्कर को दवाईयां बांटी गई। लेकिन डाक्टरों का मानना है कि इमरजेंसी कान्ट्रासेप्टिव पिल्स के फायदे तो हैं इसकी मदद से गर्बपात से बचा जा सकता है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल स्वास्थय के लिए ठीक नहीं है। इससे लोग विशेषकर युवा अनप्रोटेक्टड सेक्स के तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: