bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एचपीएससी यानी हेराफेरी कमीशन : दलाल

चंडीगढ़ . हरियाणा प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन और पलवल से कांग्रेस विधायक करन सिंह दलाल ने चौटाला सरकार के कार्यकाल में एचपीएससी की ओर से हुई भर्तियां रद्द करने और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एचपीएससी को हेराफेरी कमीशन बताते हुए कहा कि उस दौरान भर्ती हुए एचसीएस और अन्य अफसरों से चार्ज वापस लिया जाना चाहिए। दलाल ने कहा कि एचपीएससी ने काबिल और बेहतर शैक्षिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों का चयन न कर अपने चहते नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को अफसर बनाया। तब कहां गए व्यक्तिगत कारण? :

चौेटाला राज में एचपीएससी के सदस्य डॉ.एम.एस. सैनी को पांच जुलाई ,2006 को रिटायर होना था, लेकिन उन्होंने 30 नवंबर, 2006 को व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया, फिर अगले दिन ही वे एचपीएससी के चेयरमैन बन गए। आखिरकार तब उनके व्यक्तिगत कारण कहां चले गए? दलाल ने कहा कि चौटाला ने कोर्ट में झूठा शपथ पत्र देकर कहा कि एचपीएससी के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति गवर्नर करते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: