bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

35 साल बाद लुधियाना इतना ठंडा

चंडीगढ़ सर्द हवाओं समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। न्यूनतम तापमान में गिरावट थम नहीं रही है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में कई जगह पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। चंडीगढ़ में तो न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री जा पहुंचा।

वीरवार को लुधियाना में ठंड ने पिछले 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही -3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर वीरवार को भी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि हलवारा का न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री रहा। पटियाला में भी रात का तापमान शून्य से नीचे (-0.9 डिग्री) पहुंच गया है। पठानकोट का न्यूनतम तापमान 0.6 और बठिंडा का 1.0 डिग्री रहा। हिमाचल में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में इस सीजन का सबसे कम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में वीरवार को अंबाला का तापमान शून्य से नीचे चला गया। यहां का न्यूनतम तापमान -1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: