News
Metros
Chandigarh Chandigarh
भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से साल 2001 के बाद किसी को नहीं नवाजा जा सका है। एक अरब से ज्यादा लोगों के लिए क्या यह दुर्भाग्य की बात नहीं कि सात साल से उनके बीच इस सम्मान के कद का एक भी शख्स नहीं है। ऐसा हरगिज नहीं है लेकिन या तो हमारी नजर कमजोर है या फिर आंखें बंद।
भजनलाल से लेकर कांशीराम, करुणानिधि तक के नाम इसके लिए चलाए जा चुके हैं लेकिन अफसोस कि मुल्क को आजाद कराने के लिए सबकुछ कुर्बान कर देने वालों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर भगत सिंह के लिए उठी आवाजें नक्कारखाने में तूती के माफिक हैं। दैनिक भास्कर इस आवाज को बुलंद करने जा रहा है।
यूं तो भगत सिंह किसी सम्मान या पुरस्कार के न तो जीते जी मोहताज थे और न ही आज हैं लेकिन कुछ हस्तियों को सम्मानित कर हम अपना कद बड़ा कर लेते हैं। यह मौका भी ऐसा ही है।
भगत सिंह के सम्मान की इस मुहिम में दैनिक भास्कर आपके विचार जानना चाहता है। अपने विचार हम तक पहुंचाने के लिए आप हमें बीजीएजीएटी(भगत) लिख कर 54567 पर एसएमएस करें।