पटना. बिहार के भागलपुर जिले में हुई पुलिस फायरिंग के विरोध में विपक्षी दलों के बिहार बंद का राज्य में मिलाजुला असर रहा।
राष्ट्रीय जनता दल के बंद के इस आहवान को कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई), लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने समर्थन देने की घोषणा की है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बंद समर्थकों ने यहां के व्यस्तम रोड बेली रोड, अशोक राजपथ, एक्जिविशन रोड और नाला रोड पर बंद कर दिया था। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर जोर जबरदस्ती कर बाजारों को बंद करवा दिया। दूकानदारों ने दोपहर तक अपनी दूकानें बंद रखीं। बैंक और फायनेनशल इंस्टीटच्यूसन खुली रहीं।
प्राइवेट बस आपरेटरों ने अपनी बस सेवा बंद रखे लेकिन सरकारी बसों का परिचालन जारी रहा।
सरकार ने सभी ज़िलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और कई जिलों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।