bhaskar Web English
HomeNewsNational National

इस साल नहीं दिया जाएगा भारत रत्न

नई दिल्ली. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद एंटी-क्लाइमेक्स के रूप में घोषणा की गई है कि इस साल भारत रत्न से किसी को सम्मानित नहीं किया जाएगा।

यह लगातार सातवां साल है जब किसी शख्सियत को भारत रत्न नहीं दिया जा रहा है। किसी भी जीवित या मृत व्यक्तित्व को इस साल यह सम्मान न दिए जाने का फैसला भारी-भरकम वाद-विवाद के बाद हुआ है।

गौरतलब है कि भारत रत्न का मुद्दा इस साल तब उछला था जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर सिफारिश की थी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को इस सम्मान से नवाजा जाए। इसके बाद विभिन्न पार्टियों ने इस सम्मान के लिए अलग-अलग नाम सुझाने शुरू कर दिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: