bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भारत-फ्रांस के बीच होगी एन-डील

नई दिल्ली. फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सार्कोजी के भारत आगमन के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि दोनों ही देश नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के मामले में एक द्विपक्षीय समझौते के लिए करार तक पहुंचने के लिए अंतिम बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा कि भारत और फ्रांस आतंकवाद से लड़ने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे। फ्रांस ने भारत को दोबारा भरोसा दिलाया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट के लिए पूरा समर्थन करेगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों ही देश रक्षा के क्षेत्र में आपसी आदान-प्रदान के रिश्ते से आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

संबंधित खबरें
* अब फ्रांस से एटमी करार की कोशिश

* फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी भारत पहुंचे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: