न्यूयार्क.
चॉकलेट खाना किसे नहीं पसंद होता है। कहते है कि चॉकलेट खाना दिल के लिए अच्छा होता है लेकिन हाल में हुए रिसर्च के अनुसार ज्यादा चॉकलेट खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं और उनके टुटने की संभंवना ज्यादा होती है।
रिसर्च करने वाली टीम के अनुसार, जो लोग भी ज्यादा चॉकलेट खाते है,उनकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और उन्हें अस्थि सुषिरता और फ्रेक्चर होने की संभावना ज्यादा होती है। उनके अनुसार, चॉकलेट में ओक्सलेट होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता।