bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

धोखे से बेच डाली 600 किडनियां

गुड़गांव.यूपी व हरियाणा पुलिस ने वीरवार को यहां एक किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़े हैं। कई नामी डॉक्टरों का यह गिरोह गरीब व मजबूर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनकी किडनी निकाल लेता था और फिर उसे 10 से 15 लाख रुपए में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच देता था।

इस मामले में एक डॉक्टर व चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए डॉक्टर ने करीब 600 किडनी निकालने की बात कबूली है।

नौकरी का झांसा दे निकालते थे किडनी :

गरीब लोगों को नौकरी का लालच किडनी निकालने का काम होता था। तीस वर्षीय सलीम पेशे से पुताई वाला है।

कुछ दिन पहले जब उसे कुछ लोगों ने बड़ा काम दिलाने के लिए शहर बुलाया तो वह इनकार नहीं कर पाया। सलीम ने कल्पना तक नहीं की थी कि अच्छा काम पाने का सपना उसकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। उसे सपने की कीमत अपनी किडनी गंवाकर चुकानी पड़ी है। उसकी तरह 28 वर्षीय शकील भी अपनी किडनी खो चुका है।

यहां से पुलिस ने पांच ऐसे लोगों को मुक्त कराया, जिनमें से तीन की किडनी निकाली जा चुकी थी और दो की निकालने की तैयारी थी। दो मरीज ऐसे भी मिले, जिन्हें किडनी प्रत्यारोपित की जा चुकी थीं। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौन-कौन शामिल :

इस रैकेट में बल्लभगढ़ स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के डा. उपेंद्र कुमार, सेक्टर-23ए के लिबर्टी हेल्थ सेंटर के डा. अमित कुमार, डा. जीवन और दिल्ली के डा. सारज कुमार और चार अन्य लोग शामिल हैं। छापे में कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे पता चला है कि इस गिरोह को अमेरिका, यूनान, दुबई व बगदाद से भी किडनी प्रत्यारोपण के आर्डर मिले थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: