Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई: बंबई शेयर बाजार(बीएसई) में यह शुक्रवार एक इतिहास बन गया। बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1158.85 अंक चढ़कर 18,380.59 पर बंद हुआ। बीएसई के इतिहास में एक कारोबारी सत्र में यह सबसे बड़ी छलांग साबित हुई।
इस फीलगुड का कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा की गई ब्याज दरों में कटौती है। इस कटौती के कारण निर्मित हुई अनुकूल स्थितियों का लाभ लेने के लिए लिए निवेशक दुनियाभर के बाजारों में टूट पड़े। इससे दुनियाभर के शेयर सूचकांक ऊंचा ही गया।
बीएसई के साथ नेशनल शेयर बाजार का निफ्टी भी पूरे कारोबारी दिवस में 6.97 प्रतिशत याने 351 अंक ऊपर 5384.45 अंक ऊपर गया। बीएसई का मिड कैप सूचकांक 6.41 प्रतिशत और स्माल कैप सूचकांक4.41 प्रतिशत ऊपर गया।
आज के कारोबार में 1573 शेयर ऊपर गए, जबकि 1,153 शेयर नीचे आए। उधर, एनएसई में 930 शेयरों ने लाभ कमाया, जबकि 294 नीचे आए।
सबसे लाभ में रहे शेयर:
हिंडाल्को (15.65 प्रतिशत)
रिलायंस एनर्जी (11.79 प्रतिशत)
आईसीआईसीआई बैंक (10.97 प्रतिशत)
लार्सन एंड ट्रूबो (9.88 प्रतिशत)
एनटीपीसी (9.67प्रतिशत)