bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बंगाल के 11 जिलों में बर्ड फ्लू

मुंबई. बर्ड फ्लू के नाम से प्रचलित एच5एन1 विषाणु पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में फैल गया है। शुक्रवार को इस विषाणु के पुरुलिया और हावड़ा जिलों में फैलने के साथ ही आधे से ज्यादा राज्य इस जानलेवा बीमारी के शिकंजे में आ गया है।

महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन विभाग ने इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को मदद करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। महाराष्ट्र विभाग के कमिoAर आशीष शर्मा ने कहा कि आठ विशेषज्ञों की टीम प. बंगाल भेजी गई है।

शर्मा ने बताया कि इस टीम के दो सदस्य सोमवार को बंगाल गए थे और बाकी पांच सदस्य गुरुवार को गए हैं। इसके अलावा बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी ने भी अपने दो विशेषज्ञों को बंगाल में सहयोग के लिए भेजा है।

दूसरी तरफ, आधे से ज्यादा बंगाल इस बीमारी की चपेट में आ चुका है और राज्य के 9 जिले (बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर, बुर्दवन, नादिया, बांकुरा, माल्दा, कूच बिहार और हुगली) पहले से ही प्रभावित हैं।

संबंधित खबरें
* प. बंगाल सरकार बर्ड फ्लू रोकने में नाकाम
* पश्चिम बंगाल के दो अन्य जिलों में बर्ड फ्लू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: