HomeSpecialPadma Vibhushan Padma Vibhushan

सचिन, आनंद, टाटा, मित्तल को पद्म विभूषण

नई दिल्ली: भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें खेल, मीडिया,सिनेमा, कापरेरेट और राजनीति की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हैं।

इस बार पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले लोगों में आशा भोसले को कला, पीएन धर, जस्टिस एएस आनंद, विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को पब्लिक अफेयर, डॉ ई श्रीधरन व डॉ राजेंद्र कुमार पचौरी को विज्ञान और इंजीनियरिंग, लक्ष्मीनारायण मित्तल, नारायण मूर्ति, पीआरए ओबेराय और रतन टाटा को व्यापार और उद्योग, सचिन तेंडुलकर और विश्वनाथन आनंद खेल आदि हैं।

इसी के साथ सरकार ने 35 लोगों को पद्म भूषण और 71 को अन्य को पद्म श्री से सम्मानित किया है। पद्म भूषण के लिए नामित व्यक्तियों में मेघानंद देसाई, सुनीता विलियम्स, डोमोनिक लेपियर, केवी कामथ, शिव नाडार और प्रोफेसर कौशिक बसु के नाम प्रमुख हैं।

उधर, पद्म श्री के लिए नामित व्यक्तियों में हंसराज हंस, माधुरी दीक्षित, मनोज श्यामलन नाईट, पीके नारायण नांबियार, टॉम अल्टर, बरखा दत्त,राजदीप दिलीप सरदेसाई, विनोद दुआ, प्रो. अमिताभ मट्टू, बाइचुंग भूटिया, डॉ अमित मित्रा और अन्य शामिल हैं।



संबंधित खबरें
* पद्मविभूषण और पद्मभूषण





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: