bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मायावती के खिलाफ साथ होंगे कांग्रेस और एसपी

नई दिल्ली. यूपी में मायावती की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को साथ आने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी समाजपार्टी के सामने एक शर्थ रखी है। कांग्रेस ने कहा है कि संधि तभी संभव है जब एसपी अमर सिंह को पूरे मामले से दूर रखेगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, सांसद नरेश अग्रवाल और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने कांग्रेस के आला कमान से इस विषय पर बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार,सोनिया गांधी ने साफ-साफ कह दिया कि संधि तभी संभव है जब समाजपार्टी अमर सिंह को पूरे मामले से दूर रखें।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी ने पिछले माह अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह मुद्दा उठाया भी था लेकिन अमर सिंह के समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह ने संधि की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने यह निणर्य अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: