न्यूयार्क:
रोज चाकलेट खाने की आदत आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आस्ट्रेलिया में किए गए अध्ययन से पता चला है कि रोजाना चाकलेट के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनके टूटने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
वेस्टर्न आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के डा. जोनाथन हॉजसन के अनुसार, ‘कोका और चाकलेट को हृदय के लिए अच्छा बताया गया था। लेकिन अभी तक इस बारे में अध्ययन नहीं हुआ है कि इनका दूसरे अंगों पर क्या असर होगा’?
ऐसे हुआ अध्ययन : कई हफ्तों तक कैल्शियम की गोलियां खाने वाली 70 से 85 वर्ष आयु की एक हजार महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया। उनके चाकलेट खाने का भी रिकार्ड रखा गया। निश्चित समय के बाद इन महिलाओं के पूरे शरीर का एक्स-रे द्वारा मुआयना किया गया। इस दौरान रोज चाकलेट खाने वाली महिलाओं की हड्डियां सप्ताह में एक बार चाकलेट खाने वाली महिलाओं की अपेक्षा कमजोर पाई र्गई। इसके निष्कर्ष ‘अमेरिकन जर्नल आफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन’ में छापे जा रहे हैं।
‘अध्ययन अभी जारी है, लेकिन ओस्टियोपोरोटिक फ्रेक्चर से बचाव के लिए इसका निष्कर्ष काफी मायने रखता है।’- डा. जोनाथन हॉजसन, प्रमुख शोधकर्ता