bhaskar Web English
HomeNewsNational National

माफिया डॉन ब्रजेश सिंह पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली. हत्या के कई मामलों में वॉंटेड उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन ब्रजेश सिंह को शुक्रवार को एक अदालत ने आगामी 4 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार को भुबनेश्वर से सिंह को गिरफ्तार किया था जिसे आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पूछताछ के लिए सिंह को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जज ने सिंह को रिमांड पर भेजते हुए पुलिस से कहा कि पुलिस को उड़ीसा सीजेएम से ही गुरुवार को सिंह को रिमांड पर ले लिया जाना था। दिल्ली में सिंह के खिलाफ सिर्फ एक केस पेंडिंग है, ऐसे में उसे यहां लाए जाने की जरूरत नहीं थी।

पुलिस हिरासत की अवधि में सिंह को भुबनेश्वर, कटक और छत्तीसगढ़ पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा। दिल्ली से बाहर कई राज्यों मंे सिंह के खिलाफ 23 मामले पेंडिंग हैं।

संबंधित खबरें
* कुख्यात सरगना ब्रजेश सिंह गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: