bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भारत की परमाणु जरूरत के पक्ष में फ्रांस

नई दिल्ली. फ्रांस ने शुक्रवार को कहा है कि वह भारत की परमाणु ऊर्जा की जरूरत को समझता है और नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की पैठ का पक्षधर है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सार्कोजी ने कहा कि भारत ने कभी प्रसार नहीं किया है और उसने यह भी साफ कर दिया है कि वह सैन्य क्षेत्र में नहीं बल्कि नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यक्रमों का तलबगार है।

भारत दौरे पर आए सार्कोजी ने कहा कि फ्रांस समर्थन करता है कि नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में पैठ बनाने के लिए भारत को मंजूरी दी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने परमाणु परीक्षण पर एक ऋण स्थगन की भी घोषणा की है।

संबंधित खबरें
* भारत-फ्रांस के बीच होगी एन-डील





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: