कोलकाता. बर्ड फ्लू का जानलेवा विषाणु पश्चिम बंगाल के दो और जिलों में फैल जाने की पुष्टि हो गई है।
पश्चिम मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में बर्ड फ्लू का विषाणु फैल गया है और इसके साथ ही इस बीमारी की चपेट में आ चुके आधे से ज्यादा बंगाल में विषाणु से प्रभावित कुल जिलों की संख्या 13 हो गई है।
राज्य में केंद्र के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ ही कई विशेष टीमें इस बीमारी से निपटने के उपायों में जुटी हैं। बताया गया है कि राज्य में 22 लाख मुर्गे-मुर्गियों को मारने के लक्ष्य को तय करते हुए अब तक करीब 16 लाख मुर्गे-मुर्गियों को मारा जा चुका है। शेष को कल तक मारा जाएगा।
राज्य में बर्ड फ्लू से 11 जिलों के 22 लाख पोल्ट्री फार्म प्रभावित हैं और सरकार ने इन्हें वित्तीय सहायता की घोषणा कर दी है।