bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

होटल में आस्ट्रेलियाई पर्यटक की मौत

शेरगढ़. देचू थाना क्षेत्र के सेतरावा में स्थित एक होटल में ठहरी आस्ट्रेलियाई पर्यटक की अचानक मौत हो गई। थानाधिकारी रविंद्र प्रतापसिंह ने बताया कि देचू थाना क्षेत्र में सेतरावा-जोधपुर मार्ग पर स्थित मनवार होटल में गत 24 जनवरी से आस्ट्रेलिया के 16 सदस्यों का दल ठहरा हुआ है। इनमें 62 वर्षीय दीने कोर्ट की अचानक मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आस्ट्रेलाई पर्यटक दल के सदस्यों ने बताया कि उन लोगों ने दीने कोर्ट के साथ खाना खाया और उसके बाद वह अपने कमरे में किताब पढ़ते हुई सो गई। सुबह देखने पर वह मृत हालत में पाई गई। थानाधिकारी ने बताया कि उनका जैसलमेर के बाद दिल्ली जाने का कार्यक्रम था,लेकिन उससे पहले ही यह हादसा घटित हो गया। एसडीएम चूनाराम विश्नोई, तहसीलदार बुद्धसिंह शेखावत ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में भिजवाया।

हार्ट अटैक की आशंका

आस्ट्रेलियाई पर्यटक की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि पर्यटक दल के सदस्यों ने बताया कि दीने कोर्ट हृदय रोग से पीड़ित थी और उसे पूर्व में दिल का दौरा पड़ चुका था। उन्होंने बताया कि मौत की वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: