bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सिंगपुर से एटीएम कार्ड बरामद किया

पीपाड़ शहर.atm पंजाब नेशनल बैंक से एटीएम कार्ड चोरी प्रकरण को लेकर पुलिस जांच दल ने चोरी किया गया एटीएम कार्ड सिंगपुर से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि एटीएम कार्ड से तीस हजार रुपये निकालने की घटना में मुख्य आरोपी इन्द्रकुमार सुथार द्वारा व्याख्याता रामकिशोर सांखला का एटीएम कार्ड बैंक से चुराया था।

उक्त कार्ड को आरोपी द्वारा १८ जनवरी को सिंगपुर के पास फेंकने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस जांच अधिकारी भंवरसिंह राजपुरोहित इस कार्ड को बरामद करने के लिए आरोपी सुथार के साथ सिंगपुर गए थे। जांच अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी द्वारा उक्त कार्ड सिंगपुर में एक विरान स्थान जहां लोग शोच के लिए आते हैं। वहां पर एटीएम कार्ड पड़ा मिला था। कार्ड को बरामद कर पुलिस जांच दल पीपाड़ लौट आया है।

वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुथार से पुलिस रिमांड के दौरान इस प्रकरण को लेकर और पुछताछ की गई है तथा एक अन्य आरोपी सुगनाराम चौहान को गिरफ्तार करने के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है । वहीं आरोपी सुथार द्वारा चौहान को १३ हजार रुपए दिए जाने की बात स्वीकार की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: