bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

.. आखिर बेढ़ियों से मुक्त हुआ राजा

इंदौर. बचपन से बेड़ियों में जकड़े राजा (12) को आखिर गणतंत्र दिवस पर आजादी मिल ही गई। उसे स्वामी परमानंद मानसिक विकलांग नि:शुल्क छात्रावास में भेज दिया गया।

सांवेर तहसील के लसूड़िया कांकड़ में रहने वाला राजा को अहाते में बेड़ियों से बांध कर रखा जाता था। भास्कर ने इस मुद्दे को 23 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद जनपद शिक्षा केंद्र सांवेर की विकलांग सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत मोबाइल स्रोत सलाहकार मंजू मिश्रा, परियोजना संयोजक डी.पी. दीक्षित ने उसके माता-पिता को समझाया और राजा को स्वामी परमानंद मानसिक विकलांग छात्रावास भिजवाया। इस दौरान छात्रावास की वार्डन अनीता शर्मा भी मौजूद थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: