इंदौर.विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभा के परिसीमन को लेकर चल रही बहस के बीच निगम ने अपने तईं वार्डो का परिसीमन कर छह वार्ड बढ़ा लिए। जी हां अब इंदौर में 69 नहीं 75 वार्ड हैं। यह जानकारी नगर निगम द्वारा पहली बार प्रकाशित डायरी दे रही है।
वार्ड-70 से 75 तक मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) के खाते में दर्ज हैं। इतना ही नहीं डायरी के माध्यम से सभापति को महापौर परिषद (एमआईसी) का सदस्य बना लिया और पत्रकार कॉलोनी से तिलकनगर होते हुए रिंगरोड जाने वाली सड़क को रिंगरोड के बजाय गंगवाल स्टैंड से जोड़ दिया