News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. भारत दर्शन के लिए आई हॉलैण्ड की महिला पर्यटक का कैमरा अज्ञात चोरों ने मुरार थानाक्षेत्र से चुरा लिया। पुलिस ने महिला पर्यटक की शिकायत पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हॉलैण्ड निवासी सारा गोरनेनडिजक पुत्री निकोलास सीटी गोरनेनडिजक अपने मित्र आनंद राव माण्डरे के घर आई थीं।
26 जनवरी को वे अपने मित्र के साथ सीपी कॉलोनी मुरार निवासी रामसुन्दर सिंह के निवास पर गई थीं। कार क्रमांक एमपी 07 सीए 0394 श्री सिंह के घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। चोरों ने मौका देखकर कार से कैमरा पार कर दिया।
व्यापार मेला में लूट का प्रयास
ग्वालियर। मेला कार पार्किग में एक युवक से सोने की चेन लूटने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिंहपुर रोड पर रहने वाला लोकेन्द्र सिंह मेला घूमने के लिए आया था। कार पार्किग पर इसका झगड़ा रामवीर सिंह, कल्ली गुर्जर और लल्ला गुर्जर से हो गया।
झगड़े के दौरान इन लोगों ने लोकेन्द्र सिंह के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी रामवीर को गिरफ्तार करते हुए लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
अपहरण का मामला दर्ज : मुरार थानाक्षेत्र के कुम्हरपुरा इलाके में चौदह वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला बंटी जाटव निवासी हरनाम का पुरा के खिलाफ दर्ज किया है।