bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दंतैल ने किया 3 घरों

छाल. शनिवार की रात छाल से मात्र 3 किमी दूरी पर बसे ग्राम गढ़ाइन डबरी में एक जंगली दंतैल हाथी ने 3 ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त कर दिए। दंतैल ने हेमंत कुजूर के घर की परछी व दीवार को क्षतिग्रस्त कर 3 कुर्सियों व आलमारी रौंद डाली, वहीं बुधराम केंवट जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करता है उसके घर की परछी व मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर बर्तन सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया।

वहीं मंगलू यादव के मकान को दो स्थानों से फोड़कर सामानों को क्षति पहुंचाई। इस तरह दंतैल ने तीन ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाकर क्षति पहुंचाई।उल्लेखनीय है कि ग्राम गढ़ाइनबहरी 3 ओर जंगल व एक ओर नाले से घिरा है, जो बरसात में टापू बनकर रह जाता है। एकमात्र नाले पर आज तक शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि एक छोटा सा पुल बनवा पाने में असमर्थ रहे हैंै।

जिन 3 ग्रामीणों के घरों को दंतैल ने अपना निशाना बनाया, वे सभी घर शासकीय प्राथमिक स्कूल के नजदीक स्थित हैं। स्कूल में बाउंड्रीबाल न होने से हाथी जंगल से स्कूल के रास्ते गांव में घुस आया व ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई, पर गांव के 90 प्रतिशत आदिवासी हाथियों के पुन: आगमन को लेकर भय व आतंक के साये में रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं।

ग्राम औरानारा में भी दंतैल ने कुछेक ग्रामीणों के घरों को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण ने हाथी की सूंड को मशाल से जला दिया, जिससे यह दंतैल आक्रामक हो उठा और ग्रामीण बस्ती में प्रवेश कर उत्पात मचा रहा है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम औरानारा में एक हाथी की पहले भी मृत्यु हो चुकी है, जिसे विद्युत करंट से मारा गया था, किंतु जांच व बिसरा रिपोर्ट में यह बात सामने नहीं आई, जिससे आरोपी बच निकले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: