bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कड़ाके की ठंड से सरगुजा सर्द

अंबिकापुर. सर्द हवाओं से पूरे जिले में शीत लहर का प्रकोप है। जिले के सामरी एवं मैनपाट क्षेत्र में पाला पड़ने की खबर है। यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम मे उलटफेर का दौर जारी है। इस बार ठंड ने अपने अंतिम समय में एक बार फिर सरगुजिया तेवर दिखाए हैं। इससे ने केवल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बल्कि मैदानी क्षेत्रों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

लोग इस कड़कड़ाती ठंड से अब किसी भी प्रकार से बचने के उपाय खोज रहे हैं। सुबह एवं शाम के समय तो दांतों को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के प्रकोप से दिन में अच्छी ठंड पड़ रही है। एकाएक बढ़ी ठंड से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मौसम में हो रहे परिवर्तन से ठंड के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम में हो रहे परिवर्तन से न्यूतम एवं अधिकतम तापमान में उतार चढाव हो रहा है। नवम्बर के शुरू में कभी न्यूनतम तापमान नीचे रहने से समय से समय से पूर्व ही लोगों को ठंडी का एहसास हुआ तो दिसंबर के मध्य में एकाएक तापमान गिरने से पारा तीन डिग्री पर लुढ़का जो पिछले चार वर्षो के सबसे न्यूनतम तापमान के रूप में दर्ज हुआ है।

इस बीच मौसम में हुए परिवर्तन से न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि भी दर्ज की गई। यह 12 से 14 डिग्री के बीच रहा है। दिसंबर एवं जनवरी माह में न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि से ठंड के समय से पूर्व लौटने क ी उम्मीद की जाने लगी थी लेकिन शीतकालीन मानसून के लौटने से मौसम में एक बार फिर तब्दीली हुई है। इससे जिले में हुई बारिश एवं इसके बाद बादल छंटने से पारा फिर लुढ़क गया है। बादल छंटने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दो दिन पूर्व केवल दिन में ठंड पड़ रही थी। बारिश के बाद धूप नहीं निकलने से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान लगभग सामान्य हो गया था, लेकिन बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। शीतलहर के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने रहते हैं। लोग घरों में दुबके रहते हैं।

शाम ढलते ही सड़कें सूनी हो जा रही है। मैनपाट एवं सामरीपाट सहित जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति और खराब है। यहां लोग आग जलाकर ठंड से बचने के उपाय कर रहे हैं। इधर मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बच्चे सबसे अधिक ्रप्रभावित हो रहे हैं। बुखार, सर्दी एवं विंटर डायरिया के केस सबसे अधिक सामने आ रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: