जयपुर. कोतवाली इलाके में भिंडो के रास्ते में रविवार को पुलिस को बकरी के गल में राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने बकरी मालिक भिंडो का रास्ता निवासी मुन्ना के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज सम्मान निरोधक अधिनियम 1971 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाने के एएसआई मुकूटबिहारी ने दर्ज करवाया है।
इसी तरह माणकचौक इलाके में त्रिपोलिया बाजार में कागज की दुकान के सामने एक व्यापारी ने तिरंगे की बांदरवाल लटका रखी थी और तिरंगे को गलत तरीके से लगा रखा था। इस संबंध में एक जने ने माणकचौक थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले को जांच में रखा है।