bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

थाने के सामने चक्काजाम

दुर्ग. अवैध शराब के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध सारथी पारा के लोगों ने थाने के सामने ही चक्काजाम कर दिया। आंदोलनकारियों के मुताबिक 26 जनवरी को उनके मोहल्ले में धड़ल्ले से अवैध शराब बेची गई। बस्ती के लोगों ने एक महिला के घर से अवैध शराब जब्त कर पुलिस को सूचित किया था।

पुलिस ने सुनीता सारथी नामक एक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। लोगों ने बताया कि वह मुचलके पर छूट गई और मोहल्ले के लोगों को पुलिस में शिकायत करने के लिए धमकाने लगी। इससे नाराज लोग रविवार को फिर थाने पहुंचे। लोग बेहद आक्रोशित थे।

वे थाने के सामने जीई रोड पर ही बैठ गए। करीब 15 मिनट तक आवागमन ठप रहा। आंदोलनकारी प्रफुल्ल पटेल, हेमलाल सारथी, नरेंद्र, गोलू, प्रीति सारथी, सोनम यादव, किरण यादव, पिंकी समेत अन्य लोगों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मोहल्ले में अवैध शराब खुलेआम बेची गई। वे अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अवैध शराब के कारण मोहल्ले का वातावरण बिगड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी शिवलाल सलाम की समझाइश व कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारी सड़क से हटे। पुलिस ने उसी मोहल्ले के ठाकुर राम सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके घर से 21 पौवा शराब जब्त किया गया। पुलिस ने बांसपारा निवासी बालक राम से 24 पौवा व पचरीपारा निवासी छोटू से 25 पौवा शराब बरामद किया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: