News
Chhattisgarh
Raipur Raipur पंडरिया.कवर्धा. पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत नवागांव के सिरमागुड़ा में शनिवार की रात्रि साढ़े सात, आठ बजे अज्ञात हत्यारों ने तूस कुमार पटेल (पिता मनराखन) 35 एवं उसकी पत्नी उर्मिलाबाई (30) की खेत में किसी धारदार नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतक के भाई रामा पटेल ने रविवार सुबह 8 बजे खेत में लाश देखकर थाने में दी जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।
बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ प्रतिदिन रात्रि में अपने खेत जाता था, वहां रात्रि रुककर खेत में पानी देने का काम भी करता था। कभी-कभी वहां खाना पकाकर भी खाते थे। घटना वाले दिन भी मृतक तूसकुमार अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहा था जो नवागांव से पड़की मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर है। अज्ञात हत्यारों ने तूस कुमार व उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
घटना स्थल मृतक के चार पांच खेत के पहले है। मृतकों ने शाल ओढ़ रखे थे, टार्च व बाल्टी भी रखा था। दोहरे हत्या से गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की खबर फैलते ही नवागांव व आसपास के गांव डोमसरा, खरहट्टा, धोबघट्टी, पीपरखुंटी, पड़की गांवों के लोग एकत्र हो गए। डीएसपी रमेश पांडे ने बताया कि मामले में धारा 302 कायम कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के सिर, गर्दन व कान के ऊपर नुकीले हथियार से गहरे चोट के निशान है। घटना को देखने से हत्या का कारण लूटपाट नहीं वरना आपसी रंजिश अथवा जमीन जायदाद का मामला की आशंका है। घटना की रात्रि गांव में रामायण हो रहा था।