bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आज से किरंदुल तक चलेगी पैसेंजर

जगदलपुर. शुक्रवार और शनिवार को वन और टू वीके पैसेंजर विशाखापट्टनम से जगदलपुर के बीच ही चलाई गई। ऐसा नक्सलियों के डर से किया गया था। शुक्रवार की सुबह विशाखापट्टनम मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिले आदेश के मुताबिक 26 जनवरी को नक्सलियों द्वारा काला दिवस मनाए जाने के फैसले को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर का संचालन विशाखापट्टनम से जगदलपुर के बीच ही किए जाने कहा गया था।

इस दौरान केके लाइन पर चलने वाली मालगाड़ियों का आवागमन भी रात 8 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित था। दो दिनों तक रेल आवागमन प्रभावित रहने के बाद रविवार की सुबह मुख्यालय के कंट्रोल रूम से मिले आदेश के तहत पैसेंजर पुन: किरंदुल के लिए निर्धारित समय पर रवाना कर दी गई। स्थानीय रेलवे सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात केके लाइन पर मालगाड़ियों का परिचालन भी जारी रहेगा। बताया गया है कि इस दौरान कहीं से भी अप्रिय वारदात की खबर नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: