News
Chhattisgarh
Raipur Raipur जगदलपुर.
पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर गणोशशंकर मिश्रा,पुलिस महानिरीक्षक आरके विज एवं परेड कमांडर विशाल सोम के साथ गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।
परेड में शामिल सशस्त्र टुकडियों द्वारा हर्षफायर कर सलामी दी गई,राष्ट्रीय धुन बजाई गई तथा गणतंत्र का जय घोष किया। मार्चपास्ट के दौरान परेड कमांडर विशाल सोम एवं उपकमांडर याकूब मेमन के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल 5 वीं वाहिनी ,विशेष पुलिस प्रशिक्षण संस्थान,पुलिस बल, महिला पुलिस बल,नगर सेना,एनसीसी,स्काउट गाइड दलों द्वारा पुलिस बैंड की धुन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की लय पर कदम से कदम मिलाते मार्चपास्ट किया।
गृह मंत्री ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,अमर शहीदों तथा संविधान निर्माताओं को सादर नमन,उन सभी विभूतियों को नमन जिनके प्रयासों से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जिनके प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष योगदान से हमारे महान गणतंत्र के 58 वर्ष पूरे हुए और देश विभिन्न क्षेत्रों मेंॅ ऊंचाइयों पर पहुंचा।
मुख्य अतिथि द्वारा रंगीन गुब्बारे और शांति के प्रतीक व्श्रेत कबूतर आकाश में उड़ाए गए। नेताम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामअक्षयवर शर्मा, सुशीला राजपाल एवं पूर्णिमा देवी को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। नगर के 40 शेैक्षणिक संस्थाओं के करीब दो हजार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। आदेव्श्रर अकादमी के छात्र -छात्राओं ने दांडी यात्रा का जीवंत प्रदर्शन के साथ बापूजी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया। माता रूकमणी सेवा संस्थान के छात्राओं द्वारा बस्तर का पारम्परिक हल्बी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।
मनोविकास विद्यालय के नि:शक्तों ने मराठी लोकनृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। विद्याज्योति विद्यालय ने सामूहिक देशभक्ति नृत्य ,जवाहर नवोदय विद्यालय ने छत्तीसगढ़ी करमा -ददरिया लोक नृत्य ,महारानी लक्ष्मीबाई कन्या माध्यमिक शाला की छात्राओं द्वारा हल्ब्ी लोकनृत्य ,निर्मल विद्यालय ने भांगडा लोकनृत्य सरस्वती शिशुमंदिर की छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन स्कूली छात्राएं स्मिता,सपना और माधुरी ने बस्तर की पारम्परिक वेशभूषा का स्टेच्यू के रूप में प्रदर्शन कर दर्शकों को आकर्षित किया।
समारोह में महापौर गीतेश मल्ल सभापति निगम योगेन्द्र पाण्डे भारत निवार्चन आयोग के प्रेक्षकद्वय व्यास मिश्र एवं ए बसंथा क्षेत्रीय विकास आयुृक्त आर एस विव्श्रकर्मा,पुलिस महानिरीक्षक आर के विज कलेक्टर गणोश शंकर मिश्रा,पुलिस अधीक्षक जीपी सिंह विकास उपायुक्त निर्मल खाखा अपर कलेक्टर डी आर मण्डावी उपस्थित थे।
नहीं हुआ झांकियों का प्रदर्शन
केशकाल विधान सभा उप निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण संहिता का अनुपालन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भी किया गया। भारत निवार्चन आयोग के आदेशानुसार समारोह में किसी प्रकार के पुरस्कारों का वितरण नही किया गया न ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
प्रेरणा हाल में गूंजा बापू का प्रिय भजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेणो कहिए, पीर पराई जाणी रे गाया गया। कलेक्टर जीएस मिश्रा और कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रेरणा हॉल में एकत्र होकर इस भजन को सुना। सहायक अधीक्षक मुरारी पाणिग्राही ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।