अजमेर. राज्य में 59वां गणतंत्र दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां राज्यपाल शीलेंद्र कुमार सिंह ने सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर ध्वजारोहण किया। राज्यपाल ने उल्लेखनीय कार्र्यो के लिए 51 लोगों को सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी व मुख्य सचिव डी.सी. सामंत के अलावा कई आईएएस, आरएएस व आईपीएस अधिकारी और विधायक मौजूद थे।