bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

उप्रावि में बोर्ड परीक्षाओं का केन्द्र

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए उच्च प्राथमिक शालाओं को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा 13 मार्च से है, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का पत्र मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा आयुक्तालय ने 19 जिलों के 70 राजकीय उच्च प्राथमिक शालाओं की सूची जारी की है। जिन जिलों में छात्र संख्या अधिक है उनमें उच्च प्राथमिक स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

पिछले साल 52 उच्च प्राथमिक शालाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था लेकिन इस बार दो लाख छात्र बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए परीक्षा केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के अलावा उच्च प्राथमिक शालाओं में भी परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने इस संबंध में सभी उपनिदेशकों को आदेश जारी किए हैं तथा जिला शिक्षा अधिकारी व संस्था प्रधानों को पाबंद करने को कहा है। ताकि नए केन्द्रों पर परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की कोताही न हो पाए।

अलवर: राउप्रावि रामबास (गोविन्दगढ), राउप्रावि राजगढ़, भरतपुर: बयाना, कटना, सिविल लाइन भरतपुर, बीकानेर: छत्तरगढ़, सत्तासर, श्रीडूंगरगढ़, राबाउप्रावि महाजन, बूंदी: खोजागेट, देवपुरा, अकतासा, राजकीय नवीन उप्रावि नैनवा, राजकीय नवीन उप्रावि देई, चित्तौड़गढ़: गाड़ी लोहार, किला रोड, डाक बंगला निंबाहेड़ा, निम्बाहेड़ा, चूरू: जयनारायण चंगोईवाला राजगढ़, टीकामणी बालिका उप्रावि, फूलचंद राजगढ़िया।

जयपुर: झामदोली (किशनगढ़ रेनवाल), बूचाहेड़ा कोटपूतली, झुंझुनूं: खेतड़ी नगर, गोठड़ा, ढाणी, अगवानाखुर्द, झालावाड़: राबाउप्रावि भवानी मंडी, राबाउप्रावि खानपुर, रायपुर, मनोहरथाना, अकलेरा, जोधपुर: राउप्रावि-1 पीपाड़सिटी, संत देवराम पब्लिक स्कूल पालरोड, कोटा: रेल्वे उप्रावि जंक्शन, इटावा, राउप्रावि-2 इटावा, रामगंज मंडी, खातेाली, सुल्तानपुर, सांगोद, नागौर: कुचेरा, राउप्रावि-3 डीडवाना, रेण, राबाउप्रावि ताऊसर, राबउप्रावि तोषीना, थांवला।

सवाईमाधोपुर: आदर्श स्कूल, गीता देवी बालिका विद्यालय, राउप्रावि-1 गंगापुरसिटी, खंडार, राउप्रावि-3 नंसिया कॉलोनी गंगापुरसिटी, सीकर: पलसाना, श्रीगंगानगर: श्रीविजयनगर, धौलपुर: सिटी जुबली हॉल, इन्फेंट, गडरपुरा, कायस्थपाड़ा, किला बाड़ी, दौसा: डीडवाना बालिका, आवि मंदिर महक, कोलाना, ब्रrापुरी, गुप्तेश्वर रोड, बारां: स्टेशन रोड, मांगरोल, आदर्श विद्यालय मांगरोल, करौली: राउप्रावि-1 करौली, बापू उप्रावि करौली तथा राउप्रावि-1 हिण्डौन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: