bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

अप्रैल तक तैयार होगा छोटा बाइपास

बीकानेर.trian अप्रैल के आखिर तक बीकानेर के शहरी क्षेत्र में मालगाड़ियों का प्रवेश बंद हो जाएगा। बीकानेर मंडल ने शहर के बीचोंबीच से गुजरते फाटकों की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के लिए लालगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में छोटे बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी। डीआरएम पंकज जैन ने स्टेशन के ‘ए’ केबिन के पास बनने वाले इस बाइपास का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया।

सुबह 11 बजे मंडल के आला अधिकारियों की उपस्थित में पहले तो हवन हुआ इसके बाद डीआरएम ने ईंट रखकर कार्य की शुरुआत की। बीकानेर मंडल ने पहले इसे मार्च 2008 तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया था मगर जमीन मिलने में हुए विलंब के कारण अब यह कार्य अप्रैलतक हो सकेगा।

डीआरएम ने बताया कि बाइपास का निर्माण अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। करीब चार करोड़ रुपए की लागत के इस प्रोजेक्ट के लिए निविदाएं हो चुकी है। इसके निर्माण से रेल फाटकों के बंद होने की संख्या में कमी आएगी। मालगाड़ियों के कारण कई बार यात्री ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है।

इन फाटकों पर मिलेगी राहत

रामपुरा, गजनेर रोड, चौखूंटी, कोटगेट, स्टेशन रोड, रानीबाजार, पलाना और देशनोक रेलवे फाटक अब दिन में और कम बंद होंगे। मालगाड़ियों के संचालन के कारण आठ से दस बार यह फाटक बंद होते हैं। चूंकि मालगािड़यां काफी लंबी होती है, इस कारण फाटक बंद होने के कारण 10 से 20 मिनट तक यातायात बाधित होता है। बाइपास के बन जाने से इससे राहत मिल जाएगी।

कोलायत के रास्ते निकलेगी मालगाड़ियां

बाइपास के बन जाने से सूरतगढ़ साइड से आने वाली मालगाड़ियां लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए बिना ही इस बाइपास के माध्यम से केालायत के लिए रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार जोधपुर से आने वाली मालगाड़ियां फलौदी, कोलायत होते हुए इसी रास्ते से सूरतगढ़ की ओर रवाना हो जाएगी।

इस अवसर पर बीकानेर मंडल के सीनियर डीओएम अश्विनी कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी जी.एन. शर्मा, डीसीएम एस.प्रसाद, लालगढ़ विकास संघर्ष समिति के संयोजक श्यामसिंह हाड़ला, रमेश सैनी आदि उपस्थित थे।

पट्टीपेड़ा वाशिंग लाइन का निरीक्षण

बाइपास के भूमि पूजन करने के बाद डीआरएम और आला अधिकारी बीकानेर रेलवे स्टेशन के पट्टीपेडा साइडिंग पर बन रही नई वाशिंग लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह वाशिंग लाइन जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद ट्रेनों की धुलाई का कार्य शुरू हो जाएगा। इस वाशिंग लाइन के बन जाने से भी रेलवे फाटकों की समस्या से राहत मिलेगी। फिलहाल लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही वाशिंग लाइन है।

ऐसे में सभी ट्रेनों को धुलाई के लिए प्रतिदिन लाना पड़ता है। अब बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन इस नई वाशिंग लाइन पर ही धुल सकेगी। ऐसे में ट्रेनों के आने-जाने से बंद होने वाले फाटकों की भी संख्या में कमी आएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: