bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

राजधानी में स्टार बसों के अब बनेंगे डेली पास

भोपाल. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) अब स्टार बस यात्रियों के लिए डेली पास की सुविधा देने जा रहा है। गणतंत्र दिवस से राजधानी में इसकी शुरुआत की जा चुकी है। अब तक स्टार बस यात्रियों के लिए सिर्फ मंथली पास की सुविधा उपलब्ध थी।

बीसीएलएल ने डेली पास बनाने का जिम्मा आर-स्क्वायर सिस्टम एंड साल्युशन्स को सौंपा है। आर-स्क्वायर के मैनेजर संतोष रजक के अनुसार डेली पास का शुल्क 25 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसे लेकर यात्री दिनभर में स्टार बसों के किसी भी रूट पर कितनी बार भी सफर कर सकता है।

किन केंद्रों पर बनेंगे पास

बीसीएलएल मुख्यालय, 7 नंबर।
टापएनटाउन न्यूमार्केट।
चंचल चौराहा, बैरागढ़।
सर्वधर्म कोलार रोड।
प्रभात चौराहा।
जैन टावर, नेहरू नगर।

कब से कब तक :

किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9.30 बजे से शाम सात बजे तक पास बनवाए जा सकते हैं। रविवार को 10 से शाम पांच बजे तक बनाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: