bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भाजपा नेता जूदेव भोपाल में बीमार

भोपाल. पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ दिन बाद वे इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री जूदेव को शुक्रवार की रात उल्टी होने की शिकायत पर अरेरा कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया था।

जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। श्री जूदेव के परिजनों के मुताबिक 25 जनवरी की रात उन्हें उल्टी होने की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के दौरान उनकी इंडोस्कोपी की गई और आहार नली से हो रहे रक्त के रिसाव को बंद कर दिया गया। चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक तीन दिन आराम के बाद उनकी जांच होगी फिर उन्हें दिल्ली ले जा कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती किया जाएगा।करीब छह वर्ष पूर्व श्री जूदेव की तबीयत खराब हुई थी। उस समय मलेरिया बिगड़ गया और वे कोमा में चले गए थे। लगभग 21 दिन बाद उनकी हालत सुधरी थी। इसीलिए उनके परिजनों में जीजा ज्ञानेंद्र सिंह और एक अन्य संबंधी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि यहां से जैसे ही चिकित्सकों द्वारा श्री जूदेव को दिल्ली ले जाने की इजाजत देंगे, उन्हें एम्स में भर्ती कर उनका विस्तृत परीक्षण कर इलाज कराएंगे। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में गांव- गांव में घूमने कारण खान पान नियमित नहीं रह पाता। इसलिए उनकी तबीयत बिगड़ गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: