bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

अव्यवस्था पर बिफरे महापौर

कोटा. महापौर मोहनलाल महावर रविवार को चंबल गार्डन में केंटीन व वहां की सुरक्षा अव्यवस्था को लेकर भड़क उठे। उन्होंने मौके पर ही उद्यान अधीक्षक से व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

महापौर दिन में चंबल गार्डन, गांधी उद्यान व ट्राफिक गार्डन में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारी नहीं होने पर उद्यान अधीक्षक को व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें उन्हें मिल रही थी, इसलिए जांच की जो सही पाई गई है। उन्होंने चंबल गार्डन स्थित केंटीन का भी अवलोकन किया।

उन्होंने पाया कि केंटीन संचालक ने बिजली के लिए अलग से कोई कनेक्शन नहीं लिया हुआ। वह निगम की बिजली का ही उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही उसके द्वारा खाद्य वस्तुओं की दरें भी बाजार से अधिक वसूली जा रही है। महापौर ने सीईओ एल.एन.मीणा को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: