कोटा. निगम के प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि चंबल गार्डन के दोनों चरण में होने वाले कार्र्यो का नक्शा व डिजाइन तैयार करा ली गई है। इसमें कुछ परिवर्तन कराए गए हैं। अंतिम डिजाइन अगले 15 दिन में प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद इसे बीओटी पर दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसी प्रकार प्रदर्शनी स्थल को विकसित करके बीओटी पर देने की योजना तैयार की जा रही है।
इसके अतिरिक्त शहर में बने अधिकतर टॉयलेट्स को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है। इसमें बीओटी के आधार पर लेने वाले को टॉयलेट्स की दीवारों को विज्ञापन के लिए उपयोग करने का अधिकार दिया जाएगा। इससे इनकी सफाई भी बेहतर होगी व निगम को आय भी होगी।
महापौर 30 को मुंबई जाएंगे
महापौर मोहनलाल महावर, सीईओ एल.एन.मीणा व आयुक्त सतीश बारुपाल सहित छह सदस्यों का दल एक कार्यशाला में भाग लेने के लिए मुंबई जा रहा है। यह दल तीस जनवरी रात को कोटा से रवाना होगा तथा 4 जनवरी को लौटेगा।
दशहरा मैदान से आज अतिक्रमण हटेंगे
नगर निगम प्रशासन सोमवार को दहशरा मैदान से अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए महापौर मोहनलाल महावर ने आयुक्त सतीश बारुपाल को निर्देशित कर दिया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन से जाप्ता मांगा गया है। जाब्ता मिलने के साथ ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।