bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

आईआईटी-जेईई के लिए नई केमिस्ट्री

कोटा. आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए केमिस्ट्री में एक नई बुक ‘आईआईटी प्रॉब्लम्स इन फिजिकल एंड इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री’ का विमोचन रविवार को रोड नंबर एक स्थित गौरव टावर में बंसल क्लासेस के प्रबंध निदेशक वीके बंसल ने किया। बंसल क्लासेस में केमिस्ट्री विभाग के सीनियर फैकल्टी नरेंद्र अवस्थी और वीके जायसवाल द्वारा लिखित लेटेस्ट पेटर्न की यह बुक में तीन लेवल में विभाजित है। फस्र्ट लेवल बेसिक कंसेप्ट, दूसरा सब्जेक्टिव प्रॉब्लम्स और तीसरा, मल्टीच्वाइस, मैट्रिक्स और पैसेज बेस्ड प्रॉब्लम्स पर आधारित है।

यह बुक देशभर में सोमवार से उपलब्ध हो सकेगी। अवस्थी ने बताया कि हर चेप्टर के बाद हिंट्स और सोल्यूशन दिए गए हैं जिससे रिवीजन करने वाले स्टूडेंट्स को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीईओ पीके बंसल, एकेडमिक डायरेक्टर समीर बंसल सहित कई लेक्चरर उपस्थित रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: