News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati झुंझुनूं. अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त प्रिया परिवार के चेयरमैन तेजपाल सिंह नूनियां ने कहा है कि सबको साथ लेकर चलेंगे तभी हमें सफलता मिल सकती है। वे रविवार को प्रिया परिवार की नई फर्म प्रिया बजाज एसोसिएट्स के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह पूनियां चूरू के मुख्य तथा प्रिया वर्किग कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल इंद्राज सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी मेवासिंह बोला ने की। चेयरमैन नूनियां ने कहा कि व्यक्ति को हर समय आत्मविश्वास की जरूरत होती है। इस अवसर पर बोला ने प्रिया बजाज एसोसिएट्स के जरिए बजाज आलियांज में एक करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा मंच से की।
मुख्य अतिथि पूनियां ने अपनी कविताओं के जरिए उपस्थित कंपनी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में आत्मविश्वास पैदा करने की बात कही। कार्यक्रम के आरंभ में कंपनी निदेशक सुरेंद्र सिंह ने नई फर्म और इस फर्म के नए पूल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें जुड़ने वाले व्यक्ति को करीब ढाई लाख रुपए और एक टाटा नैनो कार आवश्यक कार्य पूरा करने पर मिल सकेगी।
इसी दौरान बजाज आलियांज इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर रिलेशनसिप मैनेजर धीनेंद्र चावला, ट्रेनिंग मैनेजर लवकेश गांधी व रिलेशनसिप मैनेजर महेश देशवाल ने भी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मोटिवेशन ट्रेनर कमलेश चंद्रा और झुंझुनूं डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर पंकज धनखड़ ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गोल्ड स्टार सत्यप्रकाश बोला ने किया। अंत में आभार कंपनी निदेशक महेश नूनियां ने जताया।
गोल्ड स्टार सत्यप्रकाश ने बताया कि कंपनी का मेगा लाभांश वितरण कार्यक्रम 17 फरवरी08 को होगा। कार्यक्रम आयोजन की पूर्व तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।