News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़/शिमला/नई दिल्ली. पंजाब में सबसे ठंडा अमृतसर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। लुधियाना और पटियाला भी जमाव बिंदु के आसपास डोल रहे हैं। लुधियाना में तापमान 0.1 डिग्री और पटियाला में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान एक झटके में तीन डिग्री गिरकर 3.6 पर पहुंच गया। हरियाणा में नारनौल (1.3 डिग्री) और करनाल (2.4 डिग्री) सबसे ठंडे रहे। यहां तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री नीचे चल रहा है। रोहतक 3.2, हिसार 4 डिग्री रहे।
उधर शिमला में शनिवार (4.5 डिग्री) को बर्फबारी के बाद रविवार को खिली धूप से दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान लगातार पांचवें दिन माइनस में बना हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्ब्ेस के अधिक शक्तिशाली नहीं होने से शिमला में लोग इस बार बर्फ देखने को तरस गए हैं। हालांकि शनिवार को शिमला के आसपास कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व चांशल की चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। सिरमौर के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई।
राजस्थान: तीन जिलों में पारा 0 के पास राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में है। यहां तीन जिलों में तापमान जीरो डिग्री से नीचे हो गया है। पिलानी में 0.1, श्रीगंगानगर में 0.2, चुरू में 1.2, माउंट आबू में पारा एक डिग्री तक गिर गया है।
गुजरात में भी कड़ाके की ठंड, दो की मौत
अहमदाबाद में भी शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 6.9 हो गया। तेज ठंड की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई।
सुधर सकता है रात का तापमान
अगले 24 घंटे भी हिमालयी क्षेत्र और उसके सटे मैदानी इलाके वेस्टर्न डिस्टर्बेस से अछूते नहीं रहेंगे। ऐसे में मुमकिन है कि उत्तर भारत में रात का तापमान मामूली तौर पर बढ़े।