लखनऊ.भई दोस्त हो तो अमर सिंह जैसा, अमर सिंह बच्चन परिवार से अपनी नजदिकीयां साबित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। अब अपना बच्चन प्रेम प्रदर्शित करते हुए अमर सिंह ने अपने नए घर का नाम ही बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या के नाम पर रख दिया है।
लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इस नए बंगले में अमर सिंह पूरे बच्चन परिवार को ले गए। वहां पर उन लोगों मे रात का खाना खाया और पूरी रात बिताई।
इस बारे में पूछने पर अमर सिंह ने कहा कि अभिषेक मेरे बेटे जैसा है और ऐश मेरी बहू जैसी। ऐसे में अगर मैं ऐश के नाम पर बंगले का नाम रख भी देता हूं तो इसमें बुराई क्या है।
अमर सिंह ने साफ-साफ कहा कि अगर मैं बंगलो का नाम ऐश्वर्या रख सकता हूं तो बंगला उसे गिफ्ट भी कर सकता हूं। इस पर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।