bhaskar Web English
HomeHealth Health

मोटापा घटाने नच लें

लंदन.मोटापा घटाना हो तो नच लें  मोटापा घटाने और फिट रहने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप डांस करके भी अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

समाचार पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ ने मेडिकल विशेषज्ञों के हवाले से प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा है कि डांस की विभिन्न मुद्राओं से मोटापे के अलावा तनाव और मानसिक बीमारियों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। डर्बी विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मैट बिर्क ने अपने अध्ययन में इस बात का पता लगाया है।

रॉयल कॉलेज के स्टीफन फील्ड के मुताबिक, अब तो ब्रिटेन में स्कूल संचालकों को भी डांस के फायदे समझ में आ गए हैं। इसी वजह से वे बच्चों को बजाय जिम जाने के डांस की प्रैक्टिस करने पर जोर दे रहे हैं।

* ‘ब्रिटेन में जब से बॉलरूम डांस का प्रचलन कम हुआ है, लोगों में ऐड़ी और घुटने की हड्डियां टूटने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है’।
- डॉ. मैरियन डेविस, अस्थि रोग विशेषज्ञ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: