न्यूयार्क. शायद यह खबर पढ़ने के बाद आप टीचर रखने के बजाए खुद ही अपने बच्चे को पढ़ाना पसंद करें। जी हां, हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार जो बच्चें अपनी पढाई मम्मी को सुनाते हैं वो अन्य बच्चों के मुकाबले जल्दी सीखते हैं।
रिसर्च टीम के अनुसार, अगर बच्चे को लगता है कि उनका मां उनको सुन रही है तो वे ज्यादा जल्दी सीखते हैं।
रिसर्च टीम के सदस्य ब्रेथी जॉनसन के अनुसार, बच्चा जब अपनी मां को कुछ सुनाता है तो वो उस पाठ को रटने के बजाए समझने की केशिश करता है और चीजों को ज्यादा जल्दी याद करता है।