मुसफ्फरपुर. पढ़कर शायद आपको विश्वास नहीं हो, लेकिन यह खबर सही है। बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री का बेटा अखबार बेचकर गुजारा करता है। ऐसा नहीं है कि वो पढ़ लिखा नहीं है। मोटर मैकेनिक का कोर्स करने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल रही हैं। नतीजन उसे गुजारा के लिए अखवार बेचना पड़ रहा है।
उदय प्रताप गुप्ता नाम का यह शख्स मोहनलाल गुप्ता का बेटा है जो कि कपुरी ठाकुर के कार्यकाल में मंत्री थे।
50 वषीर्य उदय प्रताप गुप्ता 4.30 बजे सुबह उठरक साईकल पर सवार होकर घर-घर में अखबार बांटते हैं और बाद में बाजार जाकर स्टॉल में अखबार बेचता है।
इतना सब होने के बावजूद उदय अपने जीवन से खुश है। इस बारे में बार करते हुए उदय कहता है कि मेरे पापा ने कभी भी अपने पद का गलत उपयोग नहीं किया, अगर मेरे पापा भी अन्य नेताओं की तरह होते तो मैं भी मालामाल होता लेकिन आज मुझे अपने पापा पर गर्व है।