नई दिल्ली.राज्य विधान सभा चुनाव में अपना डंका बजाने के बाद अब भाजपा आक्रामक मूड में है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यह मांग की है कि कांग्रेस अपने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करें।
पार्टी की रा़ज्य कार्यकारिणी बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर हम कांग्रेस से अभी पूछे कि उनकी तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है तो मुझे नहीं लगता कि वे उसका उत्तर दे पाएंगे।