HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

फर्जी निकला जासूस का निवास प्रमाण पत्र

भोपाल. पाकिस्तानी जासूस इमरान ने सागर से जो निवास प्रमाण पत्र बनवाया था, वह फर्जी निकला है। राशनकार्ड सही है, लेकिन इसे सत्यापित करने वाले पार्षद के हस्ताक्षर फर्जी हैं।

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस इमरान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी सागर के इकबाल नट और अख्तर भी पुलिस गिरफ्त में हैं। जांच में यह बात सामने आई कि इकबाल ने सागर से इमरान के प्रमाण पत्र बनवाए थे। लेकिन इसे जारी करने वाले तहसीलदार ने निवास प्रमाण पत्र को फर्जी बताया है। इस प्रमाणपत्र की जावक संख्या पर किसी ग्रामीण को प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

सागर नगर निगम से जारी राशनकार्ड तो सही है, लेकिन निगम अफसरों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने ऐसा निवास प्रमाण पत्र के आधार पर किया। राशनकार्ड के फार्म को भाजपा पार्षद यशवंत करोसिया द्वारा सत्यापित किया गया है, लेकिन पार्षद का कहना है कि यह उनके हस्ताक्षर नहीं है। पुलिस को आशंका है कि इकबाल ने बड़े पैमाने पर फर्जी सील आदि बनवाकर रखी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: