HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

28 हजार को यूडी टैक्स के नोटिस

जयपुर. नगर निगम ने नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) के नोटिस शहरवासियों को भेजना शुरू कर दिए हैं। प्रथम चरण में 45 वार्डे के करीब 28 हजार आवासीय और व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। निगम फरवरी के प्रथम सप्ताह में जोन कार्यालयों में कर वसूल करने के लिए शिविर भी लगाएगा।

गौरतलब है कि कर के दायरे में एक लाख 17 हजार 300 वर्गगज से अधिक क्षेत्रफल के आवासीय तथा 100 वर्गगज से अधिक क्षेत्रफल के व्यावसायिक भवन आ रहे हैं। अब तक विद्याधर नगर और सिविल लाइन जोन के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर बाकी लगभग सारे शहर में नोटिस भिजवाए जा चुके हैं। कर पुरानी डीएलसी दरों के आधार पर ही वसूला जा रहा है। 31 मार्च से पहले इसे जमा कराने पर शास्ति में छूट मिलेगी।

इस तरह होगा निर्धारण

आवासीय भूखंड के लिए वर्गगज में भूखंड के कुल क्षेत्रफल को प्रति वर्गमीटर में क्षेत्र की आवासीय डीएलसी दर को गुणा कर उसमें दो हजार का भाग लगाने पर कर का निर्धारण किया जा सकता है। इसी प्रकार इसी फॉमरूले से बहुमंजिला भवनों में फ्लैट के लिए कर की गणना ग्राउंड फ्लोर के क्षेत्रफल के आधार पर की जाती है।

औद्योगिक या संस्थानिक इकाई के लिए कर की गणना क्षेत्र की औद्योगिक डीएलसी दर के आधार पर भूमि या निर्मित क्षेत्र (जो भी अधिक हो) के अनुसार की जाती है। क्षेत्र की व्यावसायिक डीएलसी दरों के आधार पर व्यावसायिक इकाई के लिए कर का निर्धारण भी भूमि या निर्मित क्षेत्र (जो भी अधिक हो) के अनुसार किया जाता है।

इनका कहना है

नगर निगम क्षेत्र में विद्याधर नगर और सिविल लाइन जोन के कुछ इलाकों को छोड़कर कर के दायरे में आने वाले लगभग सभी भवनों को नोटिस भिजवा दिए गए हैं। फरवरी के प्रथम सप्ताह में शिविर लगाकर कर वसूल किया जाएगा।
-अनुप्रेरणा कुंतल, आयुक्त, राजस्व





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: